Tuesday, 11 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

sports

सौरव गांगुली को जान से मारने की धमकी, बेलघरिया से जुड़े तार; पुलिस ने शुरू की जांच

INT News11 August 2026 at 04:22 pm

Sourav Ganguly filed Police Complaint : भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर सौरव गांगुली को पिछले कुछ महीनों से लगातार धमकी भरे पत्र मिल रहे थे. इनमें से एक पत्र में उन्हें और उनकी पत्नी डोना गांगुली को जान से मारने की धमकी दी गई. इसके बाद गांगुली ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पीटीआई के मुताबिक, गांगुली ने इस मामले की शिकायत पुलिस को कर दी है. लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये पत्र किसने भेजे और इसके पीछे क्या वजह है.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि शिकायत को गंभीरता से लिया जा रहा है. पुलिस पत्रों की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन्हें कहां से भेजा गया और कूरियर के जरिए इनकी डिलीवरी कैसे हुई.

करीब छह महीने से आ रहे धमकी भरे पत्र

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के अध्यक्ष सौरव गांगुली को सोमवार को एक नया पत्र मिला. पत्र मिलने के बाद दक्षिण कोलकाता के ठाकुरपुकुर पुलिस स्टेशन पहुंचे. उन्होंने बताया कि यह पत्र उनके ऑफिस में पहुंचा था. पुलिस के अनुसार, गांगुली के नाम पर करीब छह महीने से ऐसे पत्र आ रहे थे. शुरुआत में इन लेटर्स को सीरियसली नहीं लिया गया था. लेकिन सोमवार को मिले दो पत्रों में गांगुली और उनकी पत्नी को जान से मारने और उनके करीबी लोगों को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई.

ये भी पढ़ें: सौरव गांगुली और पत्नी डोना को जान से मारने की धमकी, आखिर कौन भेज रहा है ये पत्र?

कूरियर के जरिए भेजे जाने का शक

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि ये पत्र कूरियर के जरिए भेजे गए हो सकते हैं. पुलिस को शक है कि इन्हें उत्तर 24 परगना जिले के बेलघरिया इलाके से किसी व्यक्ति ने भेजा है. पुलिस अब उस सिम कार्ड की जानकारी जुटा रही है, जिसका इस्तेमाल धमकी देने वाले व्यक्ति ने किया था. जांच टीम ने संबंधित कूरियर कंपनी से भी संपर्क किया है और पत्र भेजने से जुड़ी जानकारी मांगी है.

एक मोबाइल नंबर का पता चला

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कूरियर कंपनी से बात की गई है और एक मोबाइल नंबर का पता लगाया गया है. अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह नंबर किस व्यक्ति का है और इसका इस्तेमाल किसने किया. कोलकाता पुलिस यह भी जांच कर रही है कि पिछले छह महीनों में सौरव गांगुली को मिले सभी धमकी भरे पत्र एक ही व्यक्ति ने भेजे हैं या अलग-अलग लोगों ने. इसके साथ ही पुलिस धमकी के पीछे की वजह का भी पता लगाने में जुटी है.

ये भी पढ़ें: सौरभ गांगुली और उनकी पत्नी डोना को जान से मारने की धमकी, सेक्रेटरी ने ठाकुरपुकुर थाने में की शिकायत