Saturday, 19 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

world

पाकिस्तान की स्कॉलरशिप से बांग्लादेशी छात्र निराश, 'फुली फंडेड' वादे के अनुरूप सुविधाएं नहीं मिलने का आरोप

INT News18 September 2026 at 05:43 pm

ढाका, 18 सितंबर। पाकिस्तान सरकार की ओर से बांग्लादेशी छात्रों के लिए दी गई स्कॉलरशिप को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। चयनित छात्रों ने आरोप लगाया है कि जिस स्कॉलरशिप को 'फुली फंडेड' बताया गया था, उसमें केवल ट्यूशन फीस और आवास की सुविधा शामिल है। भोजन, परिवहन, हवाई यात्रा और अन्य जरूरी खर्चों के लिए कोई आर्थिक सहायता नहीं दी जा रही है। इसको लेकर कई चयनित छात्रों में निराशा है और कुछ ने पाकिस्तान जाकर पढ़ाई करने से इनकार करने का फैसला किया है।