Wednesday, 16 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

रायगढ़ में तेज रफ्तार पिकअप बिजली खंभे से टकराई; VIDEO:ट्रासंफार्मर टूटकर गिरा, वाहन में सवार 3 लोग घायल, पुलिस जांच में जूटी

INT News16 September 2026 at 01:51 pm

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में तेज रफ्तार पिकअप रोड किनारे बिजली खंभे से टकरा गई। वाहन का टक्कर इतना जोरदार था कि खंभे में लगा ट्रांसफार्मर गिर गया। घटना में पिकअप में सवार 3 लोगों को गंभीर चोट पहुंची है। जिन्हें रायगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात को खरसिया रोड से कापू की पिकअप में सवार तकरीबन 10-12 लोग जा रहे थे। तभी धरमजयगढ़ कॉलोनी के पास तेज रफ्तार पिकअप रोड किनारे स्थित बिजली खंभे से जोरदार ढंग से टकरा गई। जिसका CCTV वीडियो भी सामने आया है। पिकअप की टक्कर इतनी जोरदार थी कि खंभे में लगा ट्रांसफार्मर गिर गया और पिकअप में सवार ग्रामीण घायल हो गए। घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। मामले की जानकारी लगते ही आसपास के काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और इसकी सूचना पुलिस को दी। ऐसे में पुलिस के जवान भी मौके पर पहुंचे और तत्काल ग्रामीणों को ईलाज के लिए धरमजयगढ़ अस्पताल भेजवाया। जहां 3 लोगों को गंभीर चोट आने से उन्हें रायगढ़ रेफर कर दिया गया। वहीं बाकी ग्रामीणों को प्रारंभिक ईलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।

वाहन में बुजूर्ग और बच्चे भी शामिल

बताया जा रहा है कि पिकअप में तकरीबन 10-12 लोग सवार थे और इसमें बुजूर्ग व बच्चे भी शामिल थे। जिन्हें भी चोट पहुंची है। मामले में घायलों का नाम अभी सामने नहीं आ सका है। हादसे में ट्रांसफार्मर के क्षतिग्रस्त होने के बाद धरमजयगढ़ कॉलोनी क्षेत्र की बिजली व्यवस्था भी पूरी ठप हो गई। फिलहाल मामले में पुलिस आगे की जांच में जूट गई है।