Tuesday, 21 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

राजनांदगांव में लूट के 3 आरोपी गिरफ्तार:इसमें 1 नाबालिग भी शामिल; बिना नंबर की स्कूटी और लूटा मोबाइल जब्त

INT News20 July 2026 at 08:46 pm

राजनांदगांव की सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने आरके नगर चौक पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले नाबालिग समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लूट में इस्तेमाल की गई है बिना नंबर प्लेट की स्कूटी और लूटा गया मोबाइल बरामद किया गया है। मामला 19 जुलाई का है। एक बाइक सवार देवरी (महाराष्ट्र) से अपनी मां को दवाई देकर भिलाई (कैंप-01) लौट रहा था। आरके नगर चौक के पास उसकी बाइक का फ्यूल खत्म हो गया। जब वह पैदल गाड़ी ले जा रहा था, तभी शाम करीब 4:15 बजे बिना नंबर की काली स्कूटी पर सवार तीन अज्ञात युवकों ने उसे धक्का देकर गिरा दिया। आरोपियों ने पीड़ित के गले से आधा तोला सोने की चेन और जेब से मोबाइल लूट लिया। लूटे गए सामान की कुल कीमत लगभग 54,000 रुपए बताई गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।पीड़ित की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 384/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई। पूछताछ में कबूला जुर्म मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने शहर के प्रमुख चौराहों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिरों से मिली सटीक सूचना के आधार पर संदिग्धों को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल गिरफ्तार किए गए बालिग आरोपियों में सुरेंद्र यादव (18), निवासी लखोली नाका चौक, अशोक राईस मिल रोड, राजनांदगांव और अभिषेक कुम्भारे (18), निवासी भरकापारा, गंज चौक, राजनांदगांव शामिल हैं। इनके साथ एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने इन आरोपियों को 20 जुलाई को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।