समाचार · हरियाणा
रेवाड़ी में पशु चोरी का आरोपी गिरफ्तार; रिमांड पर:अब चोरी किए गए पशुओं और गिरोह के दूसरे सदस्यों की तलाश
रेवाड़ी में नाहड़ चौकी पुलिस ने पशु चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसे कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस गिरोह के दूसरे सदस्यों का पता लगाने और चोरी किए गए पशुओं की बरादगी का प्रयास करेगी। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश शामली कैराना के मोहल्ला दरबार खुर्द निवासी रिजवान उर्फ तेली के रूप में हुई है। घर से गायब मिली थी 4 भैंस जांच अधिकारी ने बताया कि गांव भड़गी निवासी अभय सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी। जिसमें बताया था कि 7 जनवरी की शाम भैंस को घर में बांधा था। सुबह उठकर देखा तो उसकी 4 भैंस गायब मिली। आसपास पता करने पर भी कोई सुराग नहीं मिला। रात को अज्ञात व्यक्ति घर से भैंस को चोरी कर ले गया। शिकायत मिलने पर कोसली थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। दो आरोपी पहले हो चुके गिरफ्तार पुलिस ने जांच के बाद इस मामले में यूपी मुजफ्फररनगर के गांव बधरा निवासी रिजवान और हसैनपुर निवासी नदीम को गिरफ्तार किया था। आरोपियों की गई पूछताछ में रिजवान उर्फ तेली का नाम सामने आया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। अब पुलिस को उसके दूसरे साथियों और चोरी किए गए पशुओं की तलाश है।