समाचार · मध्य प्रदेश
MP दिनभर, 10 बड़ी खबरें:चोर ही शिकायत लेकर पहुंचा थाने, कलेक्टर बोले- मेहरिया मर्द हो गईं, विजयवर्गीय के घर के बाहर प्रदर्शन
MP दिनभर में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते है, एमपी में आज, क्या रहा खास… 1. कलेक्टर बोले- मेहरिया मर्द हो गईं, उनकी गाली आप सुनते हो?
रीवा कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने आरटीओ कार्यालय में महिला कर्मचारी से विवाद की शिकायत पर निरीक्षण के दौरान एक निजी कर्मचारी को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा, "कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे, ज्यादा हीरो बनना है तो फिल्मों में चले जाओ।" मामले का वीडियो भी सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर 2. एमपी के 35 से ज्यादा जिलों में बारिश, नर्मदापुरम में 4.2 इंच पानी गिरा मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय है। पिछले 24 घंटे में 35 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। सबसे अधिक 4.2 इंच बारिश नर्मदापुरम में दर्ज की गई। नरसिंहपुर, राजगढ़, सीहोर और भोपाल समेत कई जिलों में भी अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटे के दौरान कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पढ़ें पूरी खबर 3. सीएचओ बोलीं- अंधभक्त मत बनो, भक्त बनो तो जीवन सुधरेगा धार के काकड़वा उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ सीएचओ किरण भाटिया का राजनीतिक टिप्पणी वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया। भाजपा ने आपत्ति जताई है। मामले को गंभीर मानते हुए सीएमएचओ ने एनएचएम संचालक को उन्हें सेवा से बर्खास्त करने की सिफारिश भेजी है। पढ़ें पूरी खबर 4. विधानसभा में हंगामा, 4 बिल पास: जंतर-मंतर विवाद पर गरमाई सियासत मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हुई मारपीट के मुद्दे पर कांग्रेस के हंगामे से सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी। इस बीच सरकार ने बीएनएसएस संशोधन, निजी विश्वविद्यालय और पंचायत राज संशोधन विधेयक पारित कर दिए। सदन में केन-बेतवा मुआवजा, मेडिकल यूनिवर्सिटी, ई-अटेंडेंस, किसानों के बकाया मुआवजे और चंबल सिंचाई परियोजना जैसे मुद्दों पर भी तीखी बहस हुई। पढ़ें पूरी खबर 5. मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर के बाहर प्रदर्शन, दंपती हिरासत में इंदौर में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के कथित बयान के विरोध में एक दंपती संविधान की प्रति लेकर उनके घर के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचा। पुलिस ने समझाइश के बाद भी नहीं मानने पर दोनों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। विजयवर्गीय छात्रों पर विवादित टिप्पणी करने के आरोप से इनकार कर चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर 6. इंस्टाग्राम रील के झांसे में ड्राइवर से 79 हजार की ठगी पीएचई विभाग के एक ड्राइवर ने इंस्टाग्राम पर पुराने ₹1 और ₹5 के नोटों के बदले 62 लाख रुपए मिलने के लालच में 79 हजार रुपए गंवा दिए। ठग ने अलग-अलग शुल्क के नाम पर रकम वसूली। बाद में साइबर क्राइम की धमकी देकर और पैसे मांगने पर पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई। पढ़ें पूरी खबर 7. अशोकनगर में 50 वर्षीय व्यक्ति ने कुएं में कूदकर जान दी अशोकनगर के कछियाना मोहल्ले में 50 वर्षीय लक्ष्मण कुशवाह ने बुधवार सुबह कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक उनकी मानसिक स्थिति कुछ दिनों से ठीक नहीं थी। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने शव बाहर निकाला। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पढ़ें पूरी खबर पॉजिटिव खबर 8. 12 दिन बाद मौत को हराकर लौटे भाई-बहन, अस्पताल में केक काटकर विदाई सतना जिला अस्पताल में सर्पदंश के बाद 12 दिन तक जिंदगी की जंग लड़ने वाले 11 वर्षीय आंचल और 8 वर्षीय अनुराग स्वस्थ होकर घर लौटे। डॉक्टरों और स्टाफ ने केक काटकर उनकी विदाई की। दोनों पांच दिन वेंटिलेटर पर रहे और समय पर इलाज से उनकी जान बच सकी। पढ़ें पूरी खबर खबर जरा हटके 9. मारपीट की शिकायत लेकर थाने पहुंचा चोर, खून के निशान से खुली चोरी की वारदात हरदा पुलिस ने सूने मकान में हुई चोरी का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। एक आरोपी मारपीट की शिकायत और इलाज के लिए थाने पहुंचा था। घटनास्थल पर मिले खून के निशान से उसकी पहचान हुई। पुलिस ने आरोपियों से लाखों रुपए का चोरी का सामान बरामद किया। पढ़ें पूरी खबर कल का बिग इवेंट 10. सागर में गुरु पूजन महोत्सव सागर में 23 जुलाई को गुरु पूजन महा महोत्सव का आयोजन होगा। कार्यक्रम में स्वामी राजेंद्र दास देवाचार्य श्रद्धालुओं को आशीर्वचन देंगे। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठानों, गुरु पूजन किया जाएगा