national · दिल्ली
भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास 'नोमैडिक एलिफेंट' पिथौरागढ़ में शुरू
INT News21 September 2026 at 07:22 pm

नई दिल्ली, 21 सितंबर। भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास 'नोमैडिक एलिफेंट 2026' के 18वें संस्करण का उद्घाटन समारोह सोमवार को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ स्थित फॉरेन ट्रेनिंग नोड में आयोजित किया गया। यह अभ्यास 21 सितंबर से 3 अक्टूबर तक चलेगा।