national · मध्य प्रदेश
'घोषणाओं की सरकार' बनी एमपी सरकार, 711 वादे लंबित: उमंग सिंघार
INT News4 July 2026 at 02:51 pm

भोपाल, 4 जुलाई। मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने राज्य की मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार को घोषणाओं की सरकार करार दिया है। नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव की बड़ी-बड़ी घोषणाओं की हकीकत अब खुद मुख्यमंत्री कार्यालय की मॉनिटरिंग रिपोर्ट से सामने आ रही है।