Wednesday, 16 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · दिल्ली

रूस के दौरे पर जनरल धीरज सेठ, रूसी सैन्य नेतृत्व से होगी अहम वार्ता

INT News16 September 2026 at 12:15 pm

नई दिल्ली, 16 सितंबर भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ बुधवार 16 सितंबर से रूस की आधिकारिक यात्रा कर हैं। उनकी यह 18 सितंबर तक जारी रहेगी। सेना प्रमुख की यह रूस यात्रा भारत और रूस के बीच लंबे समय से चले आ रहे रक्षा संबंधों और सैन्य सहयोग को और मजबूत करने के उद्देश्य से हो रही है। यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच आर्मी -टू-आर्मी संबंधों को आगे बढ़ाने तथा पेशेवर सैन्य सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा होगी।