Thursday, 5 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

रायसेन में 64 पटाखा दुकानें नीलाम:दुकान नंबर एक की बोली 32 हजार और आखिरी दुकान की 1200 रही

INT News5 November 2026 at 09:34 pm

रायसेन तहसील परिसर में गुरुवार को दीपावली के लिए पटाखा दुकानों की नीलामी प्रक्रिया पूरी की गई। तहसीलदार भरत सिंह की मौजूदगी में हुई इस नीलामी में कुल 64 दुकानें नीलाम हुईं, जो पिछले साल के मुकाबले 4 दुकानें ज्यादा हैं। प्रशासन ने इस बार 70 पटाखा व्यापारियों को लाइसेंस जारी किए थे, लेकिन नीलामी बोली में 64 दुकानदार ही शामिल हुए। देर शाम तक चली नीलामी प्रक्रिया से राजस्व विभाग की तिजोरी में कुल 3 लाख 89 हजार 600 रुपए का राजस्व जमा हुआ। इस बार दुकानों की सबसे ऊंची बोली 32 हजार रुपए तक गई, जबकि पिछले साल यही अधिकतम बोली 48 हजार रुपए तक पहुंची थी। नीलामी के दौरान दुकान नंबर एक की बोली 30 हजार 500 रुपए लगी, तो वहीं उसके ठीक सामने वाली दुकान नंबर 26 के लिए सबसे ज्यादा 32 हजार रुपए की बोली लगाई गई। इसके अलावा सबसे आखिरी दुकान महज 1200 रुपए में नीलाम हुई। पिछले साल नीलाम हुई थीं 60 दुकानें पिछले वर्ष तहसील प्रशासन ने कुल 60 दुकानों की नीलामी की थी, जिसमें इस बार 4 दुकानों का इजाफा हुआ है। नीलामी प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए तहसीलदार भरत सिंह, नायब तहसीलदार भरत मंड्रे समेत राजस्व विभाग की पूरी टीम और कर्मचारी मौके पर मुस्तैद रहे।