Tuesday, 11 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

गाय से टकराकर कारोबारी की मौत, VIDEO:उछलकर कई फीट दूर गिरा, सुबह होने तक तड़पता रहा; फरीदाबाद में 1 साल पहले शादी हुई

INT News11 August 2026 at 03:02 pm

हरियाणा के फरीदाबाद में स्कूटी सवार कारोबारी की गाय से टकराकर मौत हो गई। टक्कर लगते ही कारोबारी पलटी खाते हुए करीब 15 फीट दूर जाकर गिरा। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाय भी रोड पर पथले खाती रही। एक्सीडेंट के बाद वह करीब एक घंटे तक रोड पर पड़ा तड़पता रहा। दिन निकलने पर आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक की पहचान आशु खत्री (36) के रूप में हुई। आशु की एक साल पहले ही शादी हुई थी। सुबह करीब 4 बजे आशु अपने दोस्त के घर से लौट रहा था। इसी दौरान ये हादसा हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजनों का कहना है कि अधिकारियों की लापरवाही से ये हादसा हुआ। दोस्त के घर से लौट रहा था, गाय से टकराकर हादसा हादसा फरीदाबाद के NIT-3 एरिया में सुबह करीब 4 बजे हुआ। मृतक आशु खत्री कल रात अपने दोस्त के घर गए थे। सुबह वापस लौटते समय गाय से टकराकर उनका एक्सीडेंट हो गया। करीब एक घंटे बाद उन्हें पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बीके अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में अस्पताल जाते समय ही आशु ने दम तोड़ दिया। आशु NIT-5 एरिया में बड़े भाई, पत्नी और माता-पिता के साथ रहते थे। चाचा अशोक खत्री का कहना है कि आशु करीब आठ साल से बाइक-स्कूटी खरीदने और बेचने का काम करता था। अब पढ़िए, वीडियो में क्या दिख रहा… रोड के बीच में बैठी थी गाय: हादसे से जुड़ा 21 सेकेंड का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें कारोबारी आशु NIT-3 रोड से आता दिखाई दे रहा है। यहां एक गाय रोड के किनारे और एक रोड के बीच में बैठी थी। रोड पर कुछ अंधेरा भी छाया था। कई फीट दूर जाकर गिरा: आशु तेज स्पीड में आगे बढ़ रहा था। जैसे ही उसे सड़क पर गाय लेटी दिखाई दी, उसने तेज ब्रेक भी लगाए। मगर, मगर स्कूटी आगे बढ़ते हुए गाय से टकरा गई। टक्कर लगते ही आशु स्कूटी के साथ कई फीट दूर सड़क पर जाकर गिरा। सड़क पर तड़पता रहा कारोबारी: स्कूटी की टक्कर लगते ही गाय भी कई फीट दूर जाकर गिरी। इस दौरान आशु सड़क पर पड़ा ही तड़पता रहा। वहीं, टक्कर लगने के कुछ ही सेकेंड बाद गाय सड़क से उठकर चली गई। निगम अधिकारी बोले- कर्मचारी हड़ताल पर आशु के चचेरे भाई राजन खत्री का कहना है कि गाय की टक्कर लगने से ही उसकी मौत हुई है। आशु की मौत के लिए नगर निगम जिम्मेदार है। निगम अधिकारी रास्ते से आवारा पशु हटाते तो आज भाई जिंदा होता। उधर, मामले में नगर निगम के म्यूनिसिपल हेल्थ ऑफिसर (MOH) नितेश परमार का कहना है कि कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इस कारण पशुओं को पकड़ने में दिक्कत आ रही है। पशुओं को पकड़ने के लिए वाहनों की संख्या भी बढ़ाई गई है। सेक्टर- 3 चौकी इंचार्ज मनोज ने बताया कि पुलिस ने परिजनों के बयान लेकर श‌व का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। ----------------- यह खबर भी पढ़ें… रेवाड़ी में गाय की टक्कर से रिटायर्ड कैप्टन की मौत-VIDEO:भिड़ते हुए गाय स्कूटी पर कूदी; पार्षद के भाई को भी सींगों से पटका रेवाड़ी में सड़क पर दौड़ रहा गोवंश एक रिटायर्ड कैप्टन के लिए बनकर आया। कैप्टन अपनी स्कूटी पर बाजार से सब्जी लेकर घर लौट रहे थे। तभी दौड़ते दो गोवंश अचानक उनकी स्कूटी पर कूद गए। (पूरी खबर पढ़ें)