Thursday, 5 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

रायपुर की 3 मिठाई दुकानों में खाद्य विभाग का छापा:मोतीमहल,बीकानेर स्वीट्स को सुधार के लिए नोटिस कलाकंद-बर्फी-चमचम और पेड़े के लिए सैंपल

INT News5 November 2026 at 09:29 pm

दीपावली से पहले खाद्य विभाग ने लगातार कार्रवाई जारी है। गुरुवार को टीम टीम ने बैजनाथ पारा के मोतीमहल बीकानेर मिष्ठान भंडार, सुंदर नगर के श्री बीकानेर स्वीट्स और अग्रसेन चौक के न्यू बजरंग दूध एवं भोग भंडार का निरीक्षण किया। इस दौरान कलाकंद, बर्फी, चमचम और पेड़े के कुल 5 नमूने लिए गए। जांच में दो दुकानों में कमियां मिलने पर संचालकों को सुधार करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के नियंत्रक दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देश पर यह जांच अभियान चलाया जा रहा है। विभाग की टीम त्योहारों को देखते हुए मिठाई दुकानों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर रही है, ताकि मिलावटी और खराब गुणवत्ता वाली खाद्य सामग्री की बिक्री रोकी जा सके। दो दुकानों को सुधार के लिए नोटिस खाद्य सुरक्षा टीम ने बैजनाथ पारा स्थित मोतीमहल बीकानेर मिष्ठान भंडार से कलाकंद का नमूना लिया। निरीक्षण के दौरान कुछ कमियां मिलने पर दुकान संचालक को इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया। इसमें खाद्य सुरक्षा के तय नियमों के अनुसार कमियां दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह सुंदर नगर स्थित श्री बीकानेर स्वीट्स से कलाकंद, बर्फी और चमचम के नमूने लिए गए। यहां भी जांच के दौरान कमियां मिलने पर संचालक को नोटिस जारी किया गया है। न्यू बजरंग दूध एवं भोग भंडार से पेड़े का नमूना टीम ने अग्रसेन चौक स्थित न्यू बजरंग दूध एवं भोग भंडार की भी जांच की। यहां से पेड़े और कलाकंद के नमूने लिए गए। इन सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद मिठाइयों की गुणवत्ता का पता चलेगा। मिलावटी खाद्य सामग्री बेचने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नमूनों की जांच रिपोर्ट मिलने और नोटिस के जवाब के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने सभी मिठाई दुकानदारों को साफ-सफाई रखने और खाद्य सामग्री की गुणवत्ता के तय मानकों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि मिलावटी या अमानक खाद्य सामग्री बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।