Tuesday, 11 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

sports

कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप 2026 में अनु प्रिया और श्रुति जोशी ने जीता ब्रॉन्ज, बढ़ाया देश का मान

INT News11 August 2026 at 03:19 pm

Commonwealth Fencing Championships 2026: नाइजीरिया के लागोस में चल रही कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप 2026 में CISF की महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत का नाम रोशन किया है. हरियाणा की अनु प्रिया और महाराष्ट्र की श्रुति जोशी ने अपने-अपने मुकाबलों में दमदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किए. प्रतियोगिता का आयोजन 9 से 14 अगस्त तक किया जा रहा है.

अनु प्रिया और श्रुति जोशी ने दिखाया दम

CISF का प्रतिनिधित्व कर रहीं अनु प्रिया ने महिला व्यक्तिगत एपी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता. वहीं, श्रुति जोशी ने महिला व्यक्तिगत सेबर स्पर्धा में तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया. दोनों खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया. उनकी इस उपलब्धि से CISF को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है.

CISF महानिदेशक ने दी बधाई

CISF के महानिदेशक और वरिष्ठ अधिकारियों ने अनु प्रिया और श्रुति जोशी को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी. अधिकारियों ने दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. CISF अपनी खेल नीति के तहत जवानों और अधिकारियों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर और अनुकूल माहौल उपलब्ध कराता है. इन दो पदकों के साथ CISF के खिलाड़ियों ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है.

Also Read: पाकिस्तानी बॉक्सर ने कहा, मुझे नरेंद्र नाम से नफरत हो गई है... बातें सुनकर हंस पड़े पीएम मोदी

फुटबॉल में CISF को मिली करारी हार

उधर, डूरंड कप 2026 में CISF प्रोटेक्टर्स को मोहन बागान सुपर जायंट के खिलाफ 0-6 से करारी हार का सामना करना पड़ा. कोलकाता के किशोर भारती क्रीड़ांगन में खेले गए मुकाबले में मोहन बागान की ओर से सहल अब्दुल समद ने पहले हाफ में शानदार हैट्रिक लगाई. इसके अलावा मनवीर सिंह, जेमी मैकलारेन और टेकचाम अभिषेक सिंह ने भी गोल दागे. इस जीत के साथ मोहन बागान ने ग्रुप-ए में लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली.

Also Read: इंग्लैंड डोमेस्टिक कप में इस इंडियन बॉलर के सामने नहीं टिक पा रहे इंग्लिश बल्लेबाज, 7 मैचों में चटकाए है 15 विकेट