world
अमेरिका ने चीन जाने वाले नागरिकों को जारी की चेतावनी, मनमानी गिरफ्तारी और एग्जिट बैन का खतरा
INT News10 September 2026 at 01:20 pm

वॉशिंगटन, 10 सितंबर। अमेरिका ने चीन के लिए अपनी यात्रा सलाह (ट्रैवल एडवाइजरी) को अपडेट किया है। इसमें अमेरिकी नागरिकों को मनमानी कानूनी कार्रवाई, निगरानी, देश छोड़ने पर रोक और बिना उचित कारण गिरफ्तारी या हिरासत में लिए जाने के जोखिम को लेकर चेतावनी दी गई है।