Wednesday, 12 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

बांधवगढ़ में मनाया गया विश्व हाथी दिवस:छात्रों ने रामा-सूर्या हाथियों को गन्ना खिलाया; मानव-हाथी संघर्ष रोकने का संदेश दिया

INT News12 August 2026 at 03:37 pm

उमरिया जिले के प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बुधवार को विश्व हाथी दिवस मनाया गया। ताला परिक्षेत्र में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में वन विभाग और टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने स्थानीय लोगों, स्कूली बच्चों व पर्यटकों को हाथियों के संरक्षण, उनके प्राकृतिक आवास की सुरक्षा और मानव-हाथी संघर्ष को कम करने के प्रति जागरूक किया। पालतू हाथी रामा और सूर्या रहे आकर्षण जागरूकता कार्यक्रम के दौरान बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पालतू हाथी रामा और सूर्या मुख्य आकर्षण रहे। इस मौके पर मौजूद स्कूली बच्चों और पर्यटकों ने हाथियों को करीब से देखा और उन्हें गन्ना व फल खिलाकर अपना प्रेम व्यक्त किया। वन अमले ने बैनर-पोस्टर के जरिए लोगों से हाथियों के प्रति संवेदनशील व्यवहार करने की अपील की। मानव-हाथी संघर्ष रोकने और सुरक्षित सह-अस्तित्व पर जोर बांधवगढ़ में हाथियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए वन विभाग ग्रामीणों को लगातार जागरूक कर रहा है। हाथियों की आवाजाही वाले क्षेत्रों में ग्रामीणों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने और सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है, ताकि जंगलों और आसपास के इलाकों में मानव और वन्यजीवों के बीच सुरक्षित सह-अस्तित्व कायम हो सके। वन्यजीव निगरानी और रेस्क्यू में अहम भूमिका निभाते हैं हाथी टाइगर रिजर्व प्रबंधन के अनुसार, प्रशिक्षित पालतू हाथियों की भूमिका केवल पर्यटन तक सीमित नहीं है। घने जंगलों और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में बाघों, तेंदुओं की ट्रैकिंग, वन्यजीवों की निगरानी, रेस्क्यू ऑपरेशन