Wednesday, 16 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

छत काटकर दुकानों में घुस रहे चोर:पेंड्रा में 2 दिन में 2 वारदात, व्यापारियों में नाराजगी; जांच में जुटी पुलिस

INT News16 September 2026 at 01:32 pm

पेंड्रा के नया बस स्टैंड के पास मुख्य मार्ग पर दो दिनों में दो दुकानों में छत काटकर चोरी की घटनाएं हुई हैं। दोनों वारदातों में चोर छत के रास्ते दुकान के अंदर घुसे। लगातार हुई चोरी से व्यापारियों में डर और नाराजगी है। नया बस स्टैंड के पास अजय ताम्रकार की ताम्रकार जांच दुकान में देर रात अज्ञात चोर छत के रास्ते अंदर घुसा। वह काफी देर तक दुकान में घूमता रहा और तिजोरी व गल्ले की तलाशी ली। इसके बाद करीब 3 हजार रुपए नकद लेकर फरार हो गया। सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दुकान संचालक अजय ताम्रकार के मुताबिक, चोरी की रकम कम होने के कारण उन्होंने अभी पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। एक दिन पहले शोरूम से 30 हजार रुपए और DVR चोरी इससे एक दिन पहले पेंड्रा के मुख्य मार्ग पर स्थित नवीन फरमानिया के शोरूम में भी चोरी हुई थी। चोरों ने छत की शीट काटकर शोरूम में प्रवेश किया। वहां से 30 हजार रुपए नकद और सीसीटीवी का DVR लेकर फरार हो गए। व्यापारियों का कहना है कि मुख्य सड़क पर स्थित दुकानें भी सुरक्षित नहीं हैं। फिलहाल, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।