समाचार · हरियाणा
ग्ररुग्राम नगर निगम ने किया 32 दुकानदारों का चालान:91 हजार 500 रुपए का जुमाना किया, दुकानों के बाहर कूड़ा फेंकने पर हुई कार्रवाई
गुरुग्राम नगर निगम शहर में सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने और खुले में कूड़ा डालने से रोकने के लिए दुकानदारों के चालान कर रहा है। इस अभियान के तहत दुकानों के बाहर कूड़ा डालने और डस्टबिन नहीं रखने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई हुई। अलग-अलग बाजार इलाकों में हुई कार्रवाई में कुल 32 चालान किए गए और 91 हजार 500 रुपए का जुर्माना लगाया गया। नगर निगम की कार्रवाई में इस्लामपुर में 31 हजार 500 रुपए, सिकंदरपुर फर्नीचर मार्केट में 50 हजार रुपए और सदर बाजार में 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। इस तरह तीनों जगहों पर हुई कार्रवाई से कुल 91 हजार 500 रुपए का जुर्माना वसूला गया। दुकानों के बाहर कूड़ा न डालने की हिदायत नगर निगम की टीम दुकानदारों को सफाई बनाए रखने के लिए जागरूक भी कर रही है। दुकानदारों से कहा जा रहा है कि वे अपनी दुकानों के बाहर कूड़ा न डालें और डस्टबिन रखें, ताकि कचरा खुले में न फैले। नगर निगम का मकसद बाजारों में सफाई व्यवस्था मजबूत करने के साथ दुकानदारों और नागरिकों में सफाई के प्रति जिम्मेदारी की भावना पैदा करना है। बाजारों में काफी लोग आते-जाते हैं। ऐसे में दुकानदारों की जिम्मेदारी है कि वे अपनी दुकानों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखें और कचरे का सही तरीके से निपटारा करें। नगर निगम नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई करेगा। सफाई नियमों का पालन करने की अपील नगर निगम ने दुकानदारों और बाजार से जुड़े सभी लोगों से अपील की है कि वे सफाई नियमों का पालन करें, डस्टबिन रखें और दुकानों के बाहर कूड़ा डालने से बचें। सबके मिलकर प्रयास करने से ही गुरुग्राम के बाजारों को साफ और व्यवस्थित बनाया जा सकता है।