world
जापान: पीएम ताकाइची ने पार्टी नेतृत्व में किया बदलाव, अधिकांश पुराने चेहरों को रखा बरकरार
INT News16 September 2026 at 11:45 am

टोक्यो, 16 सितंबर। जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने बुधवार को सत्ताधारी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के शीर्ष नेतृत्व में पहला बदलाव किया। उन्होंने पार्टी के अधिकांश प्रमुख पदाधिकारियों को बरकरार रखा। यह फेरबदल ऐसे समय हुआ है जब वर्ष के अंत तक सरकार के सामने कई महत्वपूर्ण विधायी मुद्दे हैं।