Tuesday, 11 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

पलामू में रेल हादसा, कोयला लदी मालगाड़ी के 12 डिब्बे बेपटरी

INT News11 August 2026 at 02:11 pm

पलामू . पंडित दीनदयाल रेलखंड पर मंगलवार सुबह 11 बजे के करीब गढ़वा रोड जंक्शन और सिगसिगी स्टेशन के बीच ग्रासिम फैक्टरी के पास एक रेल दुर्घटना हो गई. कोयला लादकर जा रही मालगाड़ी के 12 डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए. जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई.

डेढ़ घंटे से ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

हादसे के बाद रेल परिचालन पूरी तरह ठप हो गया है. इस कारण पिछले डेढ़ घंटे से इस रूट पर ट्रेनों का आवागमन बाधित है. यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

ये भी पढ़ें:  संविदा की सेवा जोड़ कर पेंशन देने के मामले में शिक्षा विभाग गयी हाइकोर्ट

ट्रैक को दुरुस्त करने का काम युद्धस्तर पर जारी

रेल अधिकारियों के अनुसार ट्रैक को दुरुस्त करने का काम युद्धस्तर पर जारी है. दोपहर तीन बजे के बाद ही रेल परिचालन सामान्य हो पाने की संभावना है. गढ़वा जंकशन के स्टेशन प्रबंधक सतीश कुमार ने बताया कि स्थिति पर पूरी नजर है. वैकल्पिक व्यवस्था शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है.

घटना में रेल पटरी व वैगन क्षतिग्रस्त हुआ है. इसके अलावा रेल परिचालन भी प्रभावित हुआ है. घटना से हुई आर्थिक क्षति का अभी आकलन नहीं हो पाया है,लेकिन रेल अधिकारियों के अनुसार एक करोड़ से भी ज्यादा का नुकसान हो सकता है.

ये भी पढ़ें:  रांची में सियासी घमासान शुरूः विधानसभा पहुंचे देवेंद्र महतो, जगन्नाथपुर मंदिर के पास 3 लेयर बैरिकेडिंग