national · गुजरात
नेपाल में बाढ़: परिजनों के डीएनए से होगी अपनों की पहचान, गुजरात से 29 सैंपल एकत्र
INT News10 September 2026 at 01:31 pm

गांधीनगर, 10 सितंबर। गुजरात सरकार ने नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ के बाद उन लोगों के परिजनों का डीएनए सैंपल एकत्र किए हैं, जो इस त्रासदी में लापता हो गए। गुजरात के ऐसे करीब 30 लोग हैं जो बाढ़ का शिकार हो गए और अब तक उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया है। 30 में 29 लोगों को परिजनों को सैंपल इकट्ठा कर लिए गए हैं।