Sunday, 6 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पश्चिम बंगाल

Bengal Rajya Sabha: कुलदीप माइती बन सकते हैं बीजेपी उम्मीदवार, PM मोदी के विकसित बंगाल विजन को देंगे रफ्तार

INT News6 September 2026 at 09:28 pm

Bengal Rajya Sabha: पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी दिनों दिन और मजबूत हो रही है. रोज नेता लोग जुड़ रहे हैं और पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर भरोसा के साथ आगे बढ़ने की ओर कदम बढ़ा रहे हैं. मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम सामने आ रहा है. समाजसेवा और माइक्रोफाइनेंस के क्षेत्र में 20 साल से अधिक समय से सक्रिय, गरीबों और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए समर्पित नेता कुलदीप माइती को राज्यसभा के प्रबल दावेदार के रूप में देखा जा रहा है.

बंगाल में बीजेपी सरकार बनने के बाद अमित शाह 2-3 बार दौरा कर चुके हैं और सरकार को निर्देश दिए. देश के होम मिनिस्टर अमित शाह जी के मार्ग दर्शन में कुलदीप माइती काम करेंगे और बंगाल विकास करेंगे.

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 'विकसित भारत-विकसित बंगाल' के विजन को जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए कुलदीप माइती जैसे अनुभवी और जमीन से जुड़े नेतृत्व की आवश्यकता पर पार्टी नेतृत्व में गंभीर चर्चा हुई है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनके नाम की सिफारिश करते हुए कहा है कि बंगाल को ऐसे ही सेवा-भाव वाले नेतृत्व की जरूरत है.

उन्होंने हाल ही में मां विंध्यवासिनी धाम में दर्शन कर बंगाल की शांति और समृद्धि के लिए आशीर्वाद लिया और कहा था सेवा ही हमारा संकल्प है. पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि कुलदीप माइती के आने से बंगाल में BJP का सामाजिक आधार और मजबूत होगा. शिक्षा, स्वास्थ्य और युवा रोजगार पर उनका स्पष्ट एक्शन प्लान है, जो PM Modi जी के नेतृत्व में बंगाल के विकास को नई गति देगा.