Monday, 7 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

sports

Namibia T20I Tri-Series: दक्षिण अफ्रीका ने जीती ट्राई-सीरीज, जानें किसने लगाए सबसे ज्यादा छक्के और किसने लिए सबसे ज्यादा विकेट

INT News6 September 2026 at 10:19 pm

Namibia T20I Tri-Series 2026: दक्षिण अफ्रीका ने फाइनल में जिम्बाब्वे को 48 रन से हराकर नामीबिया में खेली गई टी20 ट्राई-सीरीज का खिताब अपने नाम कर लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में 205/5 का मजबूत स्कोर बनाया, जिसके जवाब में जिम्बाब्वे की पूरी टीम 18 ओवर में 157 रन पर ऑलआउट हो गई. ट्राई-सीरीज के समापन के बाद अब टूर्नामेंट के आंकड़ों पर नजर डालें तो बल्लेबाजी में किसका दबदबा रहा, सबसे ज्यादा रन किसने बनाए, सबसे ज्यादा छक्के किसके बल्ले से निकले और गेंदबाजी में किसने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए, आइए जानते हैं सीरीज के सभी बड़े रिकॉर्ड.

फाइनल में ऐसा रहा मुकाबला

पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम की शानदार शुरुआत रही. दक्षिण अफ्रीका के लिए जॉर्डन हरमन ने 29 गेंदों पर 53 रन की तेज पारी खेली. उन्होंने 8 चौके और 1 छक्का लगाया. उनके अलावा कॉनर एस्टरहुइजन ने 33 और डिवाल्ड ब्रेविस ने 32 रन बनाए. डुआन जेनसन ने 14 गेंदों पर नाबाद 23 रन की तेज पारी खेलकर टीम को 200 के पार पहुंचाया.

लक्ष्य का पीछा करने उतरे जिम्बाब्वे की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम ने पावरप्ले के दौरान ही चार विकेट गंवा दिए. इसके बाद ब्रैड एवन्स ने मोर्चा संभाला और 31 गेंदों पर नाबाद 56 रन बनाए. उन्होंने निचले क्रम के साथ मिलकर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन जिम्बाब्वे 157 रन पर सिमट गया. दक्षिण अफ्रीका की ओर से ब्योर्न फोर्टुइन और डुआन जेनसन ने 3-3 विकेट लिए.

ये भी पढ़ें: Video: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मैच में तिलक वर्मा ने वैभव सूर्यवंशी को किया स्लेज, बोले- 'क्या यार, ये वाइस-कैप्टन?'

लुआन-ड्रे प्रिटोरियस ने बनाए सबसे ज्यादा रन

पूरी ट्राई-सीरीज में दक्षिण अफ्रीका के लुआन-ड्रे प्रिटोरियस सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने 4 मैचों की 4 पारियों में 226 रन बनाए. उनका औसत 56.50 और स्ट्राइक रेट 179.37 रहा. प्रिटोरियस ने सीरीज में एक शतक और एक अर्धशतक लगाया. डिवाल्ड ब्रेविस 226 रन के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि नामीबिया के जान फ्राइलिंक ने 162 रन बनाए.

सबसे ज्यादा छक्के किसने लगाए?

छक्के लगाने के मामले में डिवाल्ड ब्रेविस सबसे आगे रहे. उन्होंने 5 मैचों में 16 छक्के लगाए. ब्रेविस ने टूर्नामेंट में 226 रन बनाए और उनका सर्वाधिक स्कोर 75 रन रहा. लुआन-ड्रे प्रिटोरियस 11 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि जान फ्राइलिंक ने 7 छक्के लगाए.

ये भी पढ़ें: Cricket Brothers: मैदान पर धमाल मचा रही हैं भाइयों की ये जोड़ियां, जानिए कौन-कौन हैं शामिल

सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

गेंदबाजी में दक्षिण अफ्रीका के डुआन जेनसन सबसे आगे रहे. फाइनल में 3 विकेट लेने के बाद उनके नाम टूर्नामेंट में कुल 11 विकेट हो गए. ब्योर्न फोर्टुइन ने भी फाइनल में 3 विकेट लेकर अपने विकेटों की संख्या 10 पहुंचा दी. जिम्बाब्वे के ब्रैड एवन्स भी गेंद से प्रभावी रहे और फाइनल में जॉर्डन हरमन का विकेट लिया. उनके नाम पूरी सीरीज में 9 विकेट रहे.

प्रिटोरियस का शतक भी रहा खास

सीरीज में एकमात्र शतक लुआन-ड्रे प्रिटोरियस के बल्ले से आया. उन्होंने नामीबिया के खिलाफ 53 गेंदों पर 101 रन की पारी खेली. उनकी इस पारी में 10 से ज्यादा चौके और छक्के शामिल रहे और दक्षिण अफ्रीका ने वह मुकाबला 11 रन से जीता.

ब्रेविस बने प्लेयर ऑफ द सीरीज

दक्षिण अफ्रीका के डिवाल्ड ब्रेविस को उनके आक्रामक प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया. उन्होंने चार मैचों में 226 रन बनाए और दो अर्धशतक लगाए. उनकी सबसे बड़ी पारी 75 रन की रही. इस तरह दक्षिण अफ्रीका ने शुरुआती मुकाबले में नामीबिया से मिली हार के बाद शानदार वापसी करते हुए ट्राई-सीरीज की ट्रॉफी अपने नाम कर ली.

ये भी पढ़ें: SA vs ZIM: ब्रैड एवन्स की 56 रन की पारी बेकार, दक्षिण अफ्रीका ने 48 रन से जीती ट्राई-सीरीज