Monday, 7 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

गाय चराने की बात पर विवाद:युवक के गले-सिर पर टंगिया से हमला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

INT News6 September 2026 at 10:20 pm

दंतेवाड़ा जिले के गढ़मिरी अन्दोड़ीपारा में गाय चराने की बात को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर लोहे के टंगिया से जानलेवा हमला कर दिया गया। आरोपी ने युवक के गले और सिर पर वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। परिजनों ने उसे तत्काल कुआकोंडा अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल दंतेवाड़ा रेफर किया गया। मामला जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, आरोपी भीमा मरकाम ने सुखराम मरकाम पर हमला किया था। मामले की सूचना मिलने के बाद कुआकोंडा पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और घटना के 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले में थाना कुआकोंडा में अपराध क्रमांक 40/2026 के तहत धारा 109(1) बीएनएस में अपराध दर्ज किया है। आरोपी को 6 सितंबर को दंतेवाड़ा न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेंद्र खूंटे के मार्गदर्शन और एसडीओपी किरंदुल अविनाश ठाकुर की निगरानी में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भीमार्जुन नाथ तांडी समेत पुलिस जवानों की अहम भूमिका रही।