Monday, 7 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

अमृतसर में गोली लगने से ASI की मौत:ड्यूटी के दौरान पिस्टल साफ करते वक्त हुआ फायर, गोली गर्दन से आर-पार निकली

INT News6 September 2026 at 10:30 pm

अमृतसर के कश्मीर एवेन्यू इलाके में ASI सुरिंदर की गोली लगने से मौत हो गई। सुरिंदर PCR में तैनात थे और ड्यूटी के दौरान यह घटना हुई। पुलिस के मुताबिक, ASI सुरिंदर एक अन्य पुलिस मुलाजिम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान दूसरा पुलिस मुलाजिम वॉशरूम चला गया। वापस लौटने पर उसने देखा कि ASI सुरिंदर को गोली लगी हुई थी। गोली उनकी गर्दन से आर-पार हो गई थी। घटना के बाद ASI सुरिंदर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पिस्टल साफ करते वक्त चली गोली पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि ASI सुरिंदर अपनी सर्विस पिस्टल साफ कर रहे थे। इसी दौरान अचानक पिस्टल से गोली चल गई और उनकी गर्दन में जा लगी। हालांकि, गोली चलने की पूरी परिस्थितियों को लेकर पुलिस की जांच अभी जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि पिस्टल साफ करते समय गोली किस तरह चली और उस समय ASI सुरिंदर के साथ क्या परिस्थितियां थीं। घटनास्थल से संबंधित साक्ष्य भी जुटाए गए हैं। मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे सूत्रों के मुताबिक, ASI सुरिंदर पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने मामले में धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। फिलहाल घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही गोली चलने की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।