national · उत्तर प्रदेश
राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को बैठक, चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे एजेंडा में शामिल
INT News4 July 2026 at 12:17 pm

अयोध्या, 4 जुलाई। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट 6 जुलाई को एक अहम बैठक करेगा। इसमें ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफों पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा, मंदिर के लिए चंदा इकट्ठा करने और राम मंदिर के मैनेजमेंट से जुड़ी कथित गड़बड़ियों की एसआईटी जांच पर भी चर्चा होगी।