Wednesday, 22 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

रीवा में हथियारों का बड़ा जखीरा पकड़ा:8 पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार, धार से लाए थे हथियार

INT News20 July 2026 at 06:45 pm

रीवा जिले में अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ चोरहटा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 8 अवैध पिस्टल और कई जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे मध्यप्रदेश के धार जिले से हथियार लेकर रीवा पहुंचे थे। पुलिस को आशंका है कि इन हथियारों की सप्लाई किसी आपराधिक गिरोह को की जानी थी या फिर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए इन्हें लाया गया था। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोशन गुप्ता और मंजर अंसारी के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। मुखबिर से सूचना मिलने पर चोरहटा पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 8 अवैध पिस्टल और कई जिंदा कारतूस बरामद किए गए। बरामदगी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने हथियार धार जिले से लाने की बात स्वीकार की है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार किससे खरीदे गए, इन्हें किसे सप्लाई किया जाना था और इस पूरे नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं। मामले में आरोपियों के अन्य साथियों की तलाश भी तेज कर दी गई है। चोरहटा थाना प्रभारी पवन शुक्ला ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 8 अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं, जिनके आधार पर अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क की जांच की जा रही है। जल्द ही इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की भी संभावना है। जिले में अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।