national · दिल्ली
केरल पीएससी नेतृत्व को हटाने की मांग लेकर राष्ट्रपति मुर्मु के पास पहुंचा भाजपा प्रतिनिधिमंडल
INT News5 November 2026 at 07:41 pm

नई दिल्ली, 5 नवंबर। भाजपा केरल अध्यक्ष और विधायक राजीव चंद्रशेखर के नेतृत्व में भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर केरल लोक सेवा आयोग (पीएससी) के अध्यक्ष एमआर बैजू और अन्य सदस्यों को पद से हटाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने उन पर भर्ती प्रक्रियाओं में कथित अनियमितता, भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद के आरोप लगाए हैं।