national · झारखंड
झारखंडः देवेंद्र महतो बोले-अभी मिली पहली जीत, व्यापक सुधार का आंदोलन जारी रहेगा
INT News18 August 2026 at 03:31 pm

रांची, 18 अगस्त। झारखंड में जेएसएससी-सीजीएल समेत टीडीपीएल एजेंसी के माध्यम से आयोजित 14 भर्ती परीक्षाओं को रद्द किए जाने के फैसले को आंदोलनकारी छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने आंदोलन की पहली बड़ी जीत बताया है। उन्होंने कहा है कि परीक्षा रद्द होना संघर्ष का अंतिम पड़ाव नहीं है और भर्ती व्यवस्था में व्यापक सुधार होने तक आंदोलन जारी रहेगा।