Monday, 10 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

9.98 लाख बहनों को भेजी आज लाडो लक्ष्मी 10वीं किश्त:CM सैनी ने प्रेस वार्ता कर बताया, 50.48 लाख लोगों के खातों में पहुंचे ₹1,595.50 करोड़

INT News10 August 2026 at 10:53 am

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत प्रदेश के 50 लाख 48 हजार 73 पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में 1,595 करोड़ 50 लाख रुपए की राशि DBT के जरिए ट्रांसफर की। लाभ वितरण कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने प्रेस वार्ता कर योजनाओं के तहत दी गई राशि और सरकार की आगामी गतिविधियों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की 10वीं किस्त जारी कर दी गई है। इसके तहत 9 लाख 98 हजार लाभार्थी बहनों-बेटियों के खातों में 209 करोड़ 62 लाख रुपए डाले गए हैं। अब तक योजना की 10 किस्तों में 2,042 करोड़ 31 लाख रुपए की राशि लाभार्थियों को दी जा चुकी है। प्रदेश की 15 सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत भी आज 1,124 करोड़ 94 लाख रुपए जारी किए गए। यह राशि सीधे 34 लाख 93 हजार 978 लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंचाई गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि DBT के माध्यम से किया जा रहा भुगतान सरकार की पारदर्शिता और सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। अब जानिए किस-किस योजना में जारी हुई राशि…