समाचार · मध्य प्रदेश
मूक-बधिर नाबालिग लड़की से रेप, मंडला में पड़ोसी गिरफ्तार:बच्ची घर में अकेली थी, कोर्ट ने आरोपी को भेजा जेल
मंडला जिले के अंजनिया चौकी क्षेत्र में एक 12 वर्षीय मूक-बधिर नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मंगलवार को पुलिस ने 45 वर्षीय पड़ोसी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। जहां से उसे जेल भेजा है। घटना 7 अगस्त की शाम की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, घटना के समय नाबालिग अपने घर में अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी घर में घुस आया और नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की मां के घर पहुंचने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता की मां ने अंजनिया चौकी पहुंचकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने 7 अगस्त की रात आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी की तलाश कर 11 अगस्त को उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि आरोपी और पीड़ित परिवार एक ही गांव में रहते हैं। आरोपी का घर नाबालिग के घर के सामने ही है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। एसपी ने क्या बताया एसपी राजेश रघुवंशी ने बताया कि अंजनिया चौकी क्षेत्र में कुछ दिन पहले यह घटना हुई थी। उन्होंने पुष्टि की कि नाबालिग के घर में अकेले होने के दौरान आरोपी ने घर में घुसकर गलत काम किया था और बच्ची की मां के आने पर वह भाग गया था।