national · मध्य प्रदेश
राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम स्क्रिप्टेड, मां का मजाक उड़ाना शर्मनाक: विश्वास सारंग
INT News21 September 2026 at 07:16 pm

भोपाल, 21 सितंबर। मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस पर जुबानी हमला किया। उन्होंने कार्यक्रम को कथित तौर पर कांग्रेस के पदाधिकारियों और एनएसयूआई से जुड़े लोगों का 'स्क्रिप्टेड राजनीतिक स्टंट' बताया। सारंग ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम में छात्रों के बजाय कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को छात्र के रूप में प्रस्तुत किया गया और पहले से तैयार सवालों के जरिए राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की गई।