Wednesday, 2 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

सिवनी में 2-4 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली और तेज बहाव को लेकर प्रशासन की अपील

INT News2 September 2026 at 10:30 am

सिवनी जिले में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। सिवनी मुख्यालय समेत जिले के सभी आठ विकासखंडों में बुधवार सुबह से बारिश हो रही है। सुबह से आसमान में घने बादल छाए रहे। इस दौरान कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश होती रही। लगातार बारिश से पिछले कुछ दिनों से बनी उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिली है। तापमान गिरने से मौसम सुहावना हो गया है। 2 से 4 सितंबर तक भारी बारिश की संभावना भारत मौसम विज्ञान विभाग के सिवनी केंद्र के मुताबिक, जिले में 2 से 4 सितंबर तक भारी बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है। 2, 3 और 4 सितंबर को सिवनी में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी सक्रिय मानसूनी सिस्टम के कारण बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। सड़क और बाजारों में पानी, आवाजाही प्रभावित बारिश के कारण स्कूली बच्चों और रोजमर्रा के काम से घरों से निकलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हलषष्ठी पर्व के चलते बाजारों और मुख्य रास्तों पर भी बारिश का असर दिखाई दिया। कई जगहों पर सड़कों पर पानी जमा होने से लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई। लगातार बारिश से जिले की प्रमुख नदियों, नालों, तालाबों और जलाशयों में भी पानी का स्तर बढ़ने लगा है। ऐसे में निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। नदी-नालों और पुल-पुलिया से दूर रहने की अपील प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नदी-नालों में तेज बहाव होने पर उनके किनारे न जाएं। पुल-पुलिया के ऊपर से पानी बहने की स्थिति में उसे पार करने की कोशिश न करें। पानी के बीच से वाहन निकालना भी खतरनाक हो सकता है। बारिश से किसानों को राहत बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल गए हैं। धान, मक्का और सोयाबीन सहित खरीफ फसलों के लिए खेतों में पर्याप्त नमी मिलने की उम्मीद है। हालांकि, लगातार तेज बारिश होने पर खेतों में पानी भरने से फसलों को नुकसान भी हो सकता है। बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को खुले मैदान, खेतों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है। तेज बारिश के दौरान सड़कों पर दृश्यता कम होने से दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में वाहन चालकों से धीमी गति से वाहन चलाने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।