Tuesday, 18 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · झारखंड

जेएसएससी-सीजीएल रद्द करने के विरोध में चयनित अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, प्रोजेक्ट भवन के बाहर जुटे कर्मचारी

INT News18 August 2026 at 03:06 pm

रांची, 18 अगस्त। झारखंड में जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा और इसके आधार पर हुई नियुक्तियों को रद्द किए जाने के फैसले के बाद चयनित अभ्यर्थियों और नवनियुक्त कर्मचारियों का विरोध तेज हो गया है। सोमवार देर रात शुरू हुआ प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। बड़ी संख्या में चयनित अभ्यर्थी रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन के बाहर जुटे और सरकार के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन किया।