Tuesday, 11 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

नारनौल में 10वीं की छात्रा ने किया सुसाइड:घर में पंखे से लगाया फंदा; जान देने के कारणों का नहीं खुलासा

INT News11 August 2026 at 02:58 pm

महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में नांगल चौधरी थाना के अंतर्गत आने वाले एक गांव में एक 15 साल की लड़की ने अपने ही मकान में बने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। लड़की के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चला है। नांगल चौधरी थाना के अंतर्गत आने वाली कस्बा के पास की एक ढाणी की रहने वाली करीब 15 साल की लड़की ने अपने ही घर के अंदर बने कमरे में पंखे के हुक में रस्सी डालकर फांसी लगा ली। मृतका दसवीं कक्षा में पढ़ती थी। लड़की के फांसी लगाने का पता चलते ही परिजनों ने तुरंत पुलिस को फोन किया। वहीं उसको फंदे से उतारकर नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर अस्पताल में पहुंची पुलिस ने परिजनों के बयान लिए। नागरिक अस्पताल से कराया पोस्टमार्टम जिसके आधार पर पुलिस ने इत्तेफाकिया हादसे की कार्रवाई करते हुए शव का नारनौल के नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। जिसके बाद परिजन शव को लेकर गांव गए। जहां पर मृतका का अंतिम संस्कार किया गया। सुसाइड नोट की भी चर्चा लड़की के सुसाइड नोट छोड़े जाने की भी चर्चाएं हैं, मगर पुलिस इस बारे में कुछ भर कहने को तैयार नहीं है। आसपास ढाणी तथा कस्बा में यह चर्चा रही कि मृतका ने कोई सुसाइड नोट छोड़ा है, मगर पुलिस इससे मना कर रही है। जानकारी नहीं करेंगे साझा- एसएचओ इस बारे में नांगल चौधरी थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि एक गांव में नाबालिग लड़की ने आत्महत्या की है, मगर नाबालिग होने के कारण वे इस बारे में कुछ भी नहीं बता पाएंगे कि क्या घटना हुई है तथा कैसे हुई है।