Tuesday, 18 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

अमित शाह के बयान पर इमरान मसूद का पलटवार, कहा- शर्म आपको आनी चाहिए जो छात्रों पर लाठियां चलवाईं

INT News18 August 2026 at 02:58 pm

सहारनपुर, 18 अगस्त। 'वंदे मातरम' विवाद को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा सोनिया गांधी पर की गई टिप्पणी पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देशभक्ति का प्रमाण देने की आवश्यकता नहीं है।

अमित शाह ने कहा था कि सोनिया गांधी को शर्म आनी चाहिए, इस पर इमरान मसूद ने कहा कि शर्म आपको आनी चाहिए जो आपने दिल्ली छात्र अंदोलन के दौरान बच्चों पर लाठियां चलवाईं और बिहार में छात्रों पर एके47 से फायरिंग की गई।