समाचार · पंजाब
जालंधर में बेसहारा पशुओं से टकराई बाइक:व्यक्ति की मौत; घर लौटते वक्त हादसा, मौके पर ही दम तोड़ा
जालंधर के नकोदर-जालंधर रोड पर बेसहारा पशुओं के कारण हुए हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव हरीपुर निवासी शिव कुमार (पुत्र गुलजारी लाल) के रूप में हुई है। हादसा उस समय हुआ, जब शिव कुमार बाइक पर घर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक बेसहारा पशुओं का झुंड सामने आ गया और उनकी बाइक उससे टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शिव कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक के गांव के रहने वाले गुरविंदर कुमार ने पुलिस को बताया कि शिव कुमार घर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क पर पशुओं का झुंड आ गया और हादसा हो गया। सूचना मिलने पर नकोदर सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव नकोदर सिटी के एसएचओ हरमिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी की और उसे परिजनों को सौंप दिया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशुओं को हटाने और हादसों पर रोक लगाने की मांग की है।