national · राजस्थान
राजस्थान के दक्षिण-पश्चिमी जिलों में भारी से अति भारी बारिश का पूर्वानुमान, अलर्ट जारी
INT News24 July 2026 at 05:39 pm

जयपुर, 24 जुलाई। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने राजस्थान में मानसून के दोबारा सक्रिय होने के बाद दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के डिप्टी डायरेक्टर हिमांशु शर्मा ने बताया कि राज्य के कई जिलों में अगले दो दिनों तक तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। खासतौर पर जालोर, सिरोही, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर और राजसमंद जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, गुजरात सीमा से लगे इलाकों में भी अच्छी बारिश होने की संभावना जताई गई है।