Tuesday, 21 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

बालाघाट चावल घोटाला, गोंदिया के दो बड़े राइस मिलर्स गिरफ्तार:एथेनॉल प्लांट के नाम निकला 16 हजार मीट्रिक टन चावल; अब तक 10 आरोपी बेनकाब

INT News20 July 2026 at 08:53 pm

बालाघाट में चावल घोटाले की जांच कर रही एसआईटी ने कार्रवाई करते हुए गोंदिया (महाराष्ट्र) के दो बड़े राइस मिलर्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खंडेलवाल राइस मिल के संचालक किशनलाल खंडेलवाल और जुगल खंडेलवाल को पकड़ा है। इसके साथ ही इस बहुचर्चित मामले में अब तक 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 3.5 करोड़ रुपए का फोर्टिफाइड चावल खरीदने का आरोप जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार खंडेलवाल बंधुओं ने एथेनॉल प्लांट के नाम पर सरकारी गोदामों से निकला करीब 3.5 करोड़ रुपए का फोर्टिफाइड चावल खरीदा था। आरोपियों का बड़ा राइस उद्योग है और वे शराब फैक्ट्रियों को भी माल सप्लाई करते हैं। इससे पहले पुलिस ने नैतरा की श्री बिहारी राइस मिल के संचालक बिहारी पटले, शांति राइस मिल के संचालक सुरेंद्र राणा, विराज राइस मिल के संचालक और मुनीम समेत अन्य आरोपियों को पकड़ा था। 16 हजार मीट्रिक टन चावल का घोटाला, एथेनॉल प्लांट का मालिक फरार जानकारी के अनुसार, करीब एक साल के भीतर एवीजे एथेनॉल प्लांट (छिंदवाड़ा) के नाम पर एफसीआई और सरकारी गोदामों से गरीबों के लिए निकला 16 हजार मीट्रिक टन से ज्यादा फोर्टिफाइड चावल डायवर्ट किया गया। दलालों के जरिए यह चावल राइस मिलों में भेजा गया और मिलर्स ने इसी चावल की मिलिंग दिखाकर वापस सरकार के पास जमा कर दिया। मामले में एथेनॉल प्लांट का मालिक, उसका बेटा और सिवनी के राइस मिलर्स फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। 12 करोड़ का चावल और 20 से ज्यादा ट्रक जब्त पुलिस ने इस मामले में अब तक 13 से ज्यादा लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। कार्रवाई के दौरान राइस मिलों से 12 करोड़ रुपये से अधिक कीमत का 5 हजार मीट्रिक टन से ज्यादा चावल और परिवहन में इस्तेमाल 20 से अधिक ट्रक जब्त किए जा चुके हैं। एसआईटी की टीम मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। यह खबर भी पढ़ें… MP में 1160 करोड़ के फोर्टिफाइड चावल घोटाले में एक्शन:राइस मिलर, एथेनॉल प्लांट और ट्रांसपोर्टर्स सहित 13 नामजद, पूर्व सांसद बोले- सीबीआई जांच हो मध्यप्रदेश के बालाघाट में 1,160 करोड़ रुपए के फोर्टिफाइड चावल घोटाले में पुलिस की जांच तेज हो गई है। अब तक 17 ट्रक जब्त किए जा चुके हैं। 50 से ज्यादा लोगों से पूछताछ हो चुकी है। 13 से ज्यादा आरोपियों को नामजद कर लिया गया है। हालांकि कुछ नामों का खुलासा नहीं किया गया है। इसमें कई रसूखदार नाम भी शामिल है। ने खुलासा किया था कि एथेनॉल उत्पादन के नाम पर सरकारी फोर्टिफाइड चावल की खरीद-बिक्री में करोड़ों रुपए का खेल चल रहा है। सरकारी सिस्टम से करीब 2320 रुपए प्रति क्विंटल में निकलने वाला चावल करीब 2800 रुपए प्रति क्विंटल में बेचा जा रहा था। इस पूरे नेटवर्क में कई स्तरों पर मुनाफा बांटा जा रहा था। पढ़ें पूरी खबर --------------------------------------- एथेनॉल के नाम पर 1160 करोड़ का चावल घोटाला: 2320 में खरीदकर 2800 में बेच रहे, मुनाफे में सब हिस्सेदार…‘खुलासे’ से डर रही पुलिस देश में एथेनॉल मिक्स पेट्रोल को पर्यावरण-अनुकूल नीति के रूप में बढ़ावा दिया जा रहा है। वहीं, मध्य प्रदेश में एथेनॉल प्रोडक्शन के नाम पर सरकारी चावल के घोटाले का मामला सामने आया है। की पड़ताल में खुलासा हुआ है कि 5 लाख मीट्रिक टन (50 लाख क्विंटल) सरकारी चावल में से ज्यादातर चावल का इस्तेमाल एथेनॉल बनाने में हुआ ही नहीं। यह चावल दोबारा सरकारी गोदाम पहुंच गया। इसकी कीमत करीब 1160 करोड़ रुपए है। पढ़ें पूरी खबर