Wednesday, 15 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · उत्तर प्रदेश

2017 से पहले रोजगार और निवेश का माहौल चौपट था, आज कौशल और सुरक्षा से यूपी बना विकास का इंजन : सीएम योगी

INT News15 July 2026 at 02:24 pm

लखनऊ, 15 जुलाई। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व युवा कौशल दिवस-2026 के अवसर पर मंगलवार को कहा कि किसी प्रदेश का भविष्य तभी उज्ज्वल होता है, जब युवाओं को समान अवसर और कौशल विकास का मजबूत आधार मिले। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आज अपनी विशाल युवा आबादी को 'डेमोग्राफिक डिविडेंड' में बदलते हुए कौशल विकास के जरिए अर्थव्यवस्था को नई गति दे रहा है।