Tuesday, 11 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · उत्तराखंड

सावन की शिवरात्रि पर आज देहरादून में कई जगह ट्रैफिक डायवर्ट, चेक कर लें रूट

INT News11 August 2026 at 07:18 am

आज 11 अगस्त को सावन की शिवरात्रि है। इसलिए शिवालयों में जलाभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। जगह-जगह ट्रैफिक जाम हो सकता है। कांवड़ यात्रा के बीच शहर में होने वाली भीड़ को देखते हुए देहरादून पुलिस ने ट्रैफिक प्लान लागू किया है। इसलिए अगर आप भी आज घर से बाहर निकलने का प्लान कर रहे हैं या मंदिर जाने की योजना बना रहे हैं तो पहले रूट कर लें।एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि शहर के प्रमुख मंदिर टपकेश्वर महादेव, प्रकाशेश्वर कुठालगेट, शिव मंदिर जाखन, रायपुर, वीरभद्र ऋषिकेश के आसपास यातायात व्यवस्था में बदलाव किए गए हैं।टपकेश्वर शिव मंदिर (गढ़ी कैंट): गढ़ी कैंट चौक से टपकेश्वर मंदिर की ओर किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी। गढ़ी कैंट चौक पर दबाव बढ़ने पर पोस्ट ऑफिस तिराहे से कैंट चौक की तरफ आने वाले ट्रैफिक को सीधे बिंदाल भेजा जाएगा। कौलागढ़ चौक से कैंट जाने वाले ट्रैफिक को आंशिक रूप से किशननगर चौक डायवर्ट करेंगे। मंदिर आने वाले भक्तों को अपने वाहन कैंट चौक से नींबूवाला की ओर पार्क करने होंगे।● प्रकाशेश्वर शिव मंदिर (कुठालगेट): शिव मंदिर के पास दबाव बढ़ने पर कुठालगेट बैरियर से वाहनों को रोक कर छोड़ा जाएगा। शिव मंदिर मसूरी रोड पर कोई भी वाहन खड़ा नहीं होने दिया जाएगा। कोल्हूखेत और कुठालगेट पर बैरियर लगेगा।● शिव मंदिर (जाखन): जाखन क्षेत्र में जाम की स्थिति बनने पर ग्रेट वेल्यू तिराहे से मसूरी डायवर्जन की ओर जाने वाले वाहनों को कैनाल रोड से होकर भेजा जाएगा।● शिव मंदिर (रायपुर): शिव मंदिर रायपुर में भीड़ बढ़ने पर लाडपुर तिराहे से शिव मंदिर की तरफ जाने वाले वाहनों को छह नंबर पुलिया से गुजारा जाएगा। महाराणा प्रताप चौक से हाथीखाना चौक तक सड़क के बीच डिवाइडर बनाकर यातायात संचालित किया जाएगा।● वीरभद्र शिव मंदिर (आईडीपीएल, ऋषिकेश): श्रद्धालुओं को अपने वाहन आईडीपीएल पार्किंग स्थल में ही खड़े करने होंगे। पार्किंग से मंदिर तक पैदल जाना होगा।डाक कांवड़ियों के सैलाब से हाईवे जामहरिद्वार। सावन के अंतिम दौर में कांवड़ यात्रा चरम पर पहुंचते ही हरिद्वार में यातायात व्यवस्था भी चरमरा गई। सोमवार को करीब 2.25 लाख बाइक हरिद्वार पहुंचीं। गंगाजल लेने आए डाक कांवड़ियों और जल लेकर लौट रहे शिवभक्तों के वाहनों की भारी भीड़ से हाईवे के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। भूपतवाला से रानीपुर मोड़ तक करीब 12 से 15 मिनट का सफर तय करने में डेढ़ घंटे तक का समय लगा।सोमवार सुबह हुई बारिश भी शिवभक्तों के कदम नहीं रोक सकी। भूपतवाला से लेकर रानीपुर मोड़ तक हाईवे पर कांवड़ियों के वाहनों का दबाव दिखाई दिया। सामान्य दिनों में कुछ ही समय में पूरा होने वाला यह सफर जाम के कारण करीब डेढ़ घंटे में पूरा हुआ। हाईवे के कई हिस्सों में बाइक और अन्य वाहनों की कतार इतनी लंबी हो गई कि सड़क पर चलने की जगह तक कम पड़ गई। बारिश के बीच जाम में फंसे कांवड़ियों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुलिसकर्मी लगातार वाहनों को आगे बढ़ाने में लगे रहे।