national · दिल्ली
शाहनवाज हुसैन का कांग्रेस पर हमला, बोले- 'पंजाब में कई गुटों में बंटी पार्टी, केंद्रीय नेतृत्व को चुनौती दे रहे नेता'
INT News15 July 2026 at 02:31 pm

नई दिल्ली, 15 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शाहनवाज हुसैन ने पंजाब कांग्रेस में चल रहे कथित अंदरूनी मतभेदों को लेकर कटाक्ष किया है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में पार्टी कई गुटों में बंट चुकी है और राज्य के नेता केंद्रीय नेतृत्व के फैसलों को चुनौती दे रहे हैं।