समाचार · मध्य प्रदेश
रायसेन में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर निकली शोभायात्रा:ढोल-नगाड़ों के साथ जगह-जगह हुआ स्वागत; आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
रायसेन में सोमवार शाम सकल वाल्मीकि समाज ने महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई। इस अवसर पर गवोईपुरा वार्ड-6 स्थित वाल्मीकि मंदिर से डीजे, ढोल-नगाड़ों और ताशों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। शोभायात्रा गवोईपुरा से शुरू होकर दुर्गा चौक, पुराना बस स्टैंड, वीर शिवाजी चौक, भारत माता चौराहा, नगर पालिका कार्यालय और महामाया चौक होते हुए वापस गवोईपुरा पहुंची। घोड़ाबग्घी में सजी महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा शोभायात्रा में घोड़ाबग्घी में सजी महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा मुख्य आकर्षण रही। इसके साथ गुरिल्ला डांस की प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रही। डीजे और ढोल-नगाड़ों की धुन पर युवाओं ने नृत्य किया। मर्यादा, सत्य और मानवता का दिया संदेश गवोईपुरा स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में विजय राम लोहट (एडवोकेट), नेहा चावला (पार्षद), अनिल लोहट, भगवान दास, विकास लोहट और प्रभात चावला ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने मर्यादा, सत्य और मानवता का संदेश दिया। इस दौरान समाज के लोगों ने स्वच्छता और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प भी लिया।