Monday, 26 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

मंदसौर में 3 जगह चोरी के मामले में 2 गिरफ्तार:सोने-चांदी के जेवर बरामद, ₹20 हजार कैश भी मिला; 4 आरोपी अभी भी फरार

INT News26 October 2026 at 06:52 pm

मंदसौर जिले में तीन जगह हुई चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चांदी के जेवर, सोने के मोती लगे पोची और 20 हजार रुपए नकद जब्त किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों, प्रदीप उर्फ हनिश सिंगावत (21) और परवेज उर्फ परवेश मालवीय (20) ने अपने साथियों के साथ नारायणगढ़, हिंगोरिया छोटा और उदपुरा में चोरी करना कबूला है। नारायणगढ़ निवासी आशीष चौहान ने 20 जनवरी को और हिंगोरिया छोटा के जीवन सिंह ने 10 अक्टूबर को अपने घरों से जेवर चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इन आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों से सोने-चांदी के जेवर बरामद जब्त सामान में तीन जोड़ी चांदी की पायजेब, तीन जोड़ी बिछिया, एक जोड़ी चांदी के कड़े, सोने के मोती लगे दो जोड़ी पोची और 20 हजार रुपए नकद शामिल हैं। मामले में सुरेंद्र मालवीय, निक्की मालवीय, राजीव उर्फ राजू मालवीय और अभिषेक डाबर फरार हैं।