Monday, 14 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्रियों ने हिंदी दिवस पर दी बधाई- 'हिंदी भाषा हमारे संस्कारों, भावनाओं और विचारों की सशक्त अभिव्यक्ति'

INT News14 September 2026 at 08:55 am

नई दिल्ली, 14 सितंबर। हिंदी दिवस पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने प्रदेशवासियों को बधाई दी है। इसके साथ ही आह्वान किया है कि हिंदी को ज्ञान, शासन, तकनीक और नवाचार की भाषा के रूप में और सशक्त बनाएं।