Saturday, 19 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

गुना में वृद्ध महिला की ट्रेन से कटकर मौत:पेंशन की राशि निकालने गई थी महिला; रेलवे ट्रैक पार करते समय चपेट में आई

INT News19 September 2026 at 01:43 pm

गुना में पेंशन के पैसे निकालने गुना आई 60 वर्षीय महिला की रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा शुक्रवार शाम कैंट थाना क्षेत्र के कुशमोदा नई बस्ती के पास हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल पहुंचाया। बैंक का काम निपटाने के बाद ट्रैक पार कर रही थीं परिजनों के मुताबिक, ग्राम खेजरा निवासी गोगा बाई अहिरवार पेंशन की राशि निकालने के लिए गुना आई थीं। बैंक का काम पूरा करने के बाद वह कुसमोदा नई बस्ती के पास रेलवे ट्रैक पार कर रही थीं। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल पहुंचाया और महिला की पहचान के लिए जानकारी जुटाई। पुलिस की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे और शव की पहचान गोगा बाई के रूप में की। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव शनिवार सुबह जिला अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। अचानक हुए हादसे से परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है।