Thursday, 10 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

world

पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बलूचिस्तान में बरसाए बम, चार की मौत; शवों के साथ धरने पर बैठे लोग

INT News10 September 2026 at 01:01 pm

क्वेटा, 10 सितंबर। पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर निहत्थे मासूम बलूचों पर बम बरसाए हैं। पाकिस्तान के फ्रंटियर कोर (एफसी) जवानों ने मस्तुंग जिले के करदिगाप तहसील स्थित रिहायशी इलाकों में गोले बरसाए। जिसकी चपेट में आए चार लोगों ने दम तोड़ दिया। इनमें बच्चे भी शामिल थे। घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने हाईवे पर शवों के साथ धरान प्रदर्शन किया।