Tuesday, 11 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · राजस्थान

बिजली कंपनियों में 2005 पदों पर बंपर वैकेंसी, यहां देखें पूरी डिटेल्स

INT News31 July 2026 at 08:27 pm

Rajasthan Vidyut Nigam Recruitment 2026: राजस्थान के सरकारी बिजली कंपनियों में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. राज्य की पांचों सरकारी बिजली कंपनियों में बंपर बहाली के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस साल जूनियर इंजीनियर (JE), जूनियर अकाउंटेंट और जूनियर असिस्टेंट के पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. इस संयुक्त भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 2005 खाली पदों को भरा जाएगा.

अगस्त से शुरू हो सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

शॉर्ट नोटिफिकेशन के अनुसार, राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) अगस्त के पहले हफ्ते से इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर सकता है. अनुमान है कि आवेदन लिंक 05 अगस्त 2026 को एक्टिव होगा और कैंडिडेट 25 अगस्त 2026 तक अपना फॉर्म भर सकेंगे. हालांकि परीक्षा की तारीख और एडमिट कार्ड जारी होने की सटीक तिथि के बारे में बोर्ड द्वारा बाद में ही आधिकारिक घोषणा की जाएगी.

इन पांच सरकारी बिजली कंपनियों में मिलेगी नियुक्ति

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए राज्य की पांच प्रमुख बिजली कंपनियों में कैंडिडेट्स का चयन किया जाएगा. इन सभी कंपनियों में अलग-अलग पदों के हिसाब से मेरिट लिस्ट के आधार पर नियुक्ति दी जाएगी. ये कंपनिया इस प्रकार हैं-

राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम (RVUNL),

राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम (RVPN),

जयपुर विद्युत वितरण निगम (JVVN),

अजमेर विद्युत वितरण निगम (AVVN)

जोधपुर विद्युत वितरण निगम (JdVVN)

ये भी पढ़ें: ISRO में अप्रेंटिस के 410 पदों पर भर्ती, बिना फीस करें आवेदन

किस पद के लिए कितनी वैकेंसी आने की है उम्मीद

शुरुआती जानकारी के अनुसार, सबसे ज्यादा पद जूनियर असिस्टेंट और कमर्शियल असिस्टेंट-II के होने की उम्मीद है, जिनकी संभावित संख्या 765 है. इसके अलावा जूनियर इंजीनियर-I (इलेक्ट्रिकल) के लिए 727 पद, जूनियर अकाउंटेंट के लिए 371 पद, जूनियर इंजीनियर-I (मैकैनिकल) के लिए 110 पद और जूनियर इंजीनियर-I (सिविल) के लिए 32 पदों पर भर्ती की संभावना जताई जा रही है. योग्यता की बात करें तो कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी जरूरी हो सकती है.

संभावित आवेदन फीस और चयन की प्रक्रिया

इस भर्ती में शामिल होने के लिए सामान्य वर्ग के कैंडिडेट्स को 1000 रुपये की संभावित आवेदन फीस देनी पड़ सकती है. वहीं एमबीसी, बीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और दिव्यांग कैंडिडेट्स के लिए यह फीस 500 रुपये के आसपास रहने का अनुमान है. कैंडिडेट्स का चयन लिखित परीक्षा और उसके बाद होने वाले डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा.

आप इस वैकेंसी का शॉर्ट नोटिफिकेशन नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं.

Common Recruitment in State Power Companies of Rajasthan

अब तक दी गई जानकारी शॉर्ट नोटिफिकेशन और पिछले वर्ष की भर्ती के नोटिफिकेशन पर आधारित थी. डिटेल्ड जानकारी जल्द ही जारी होने की उम्मीद है. परीक्षा का पैटर्न और पूरा सिलेबस डिटेल्ड नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही साफ हो पाएगा.

ये भी पढ़ें: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक