समाचार · हरियाणा
फर्रुखनगर में ग्राम सचिवालय से हजारों का सामान चोरी:प्रिंटर, एलसीडी, 25 कुर्सियां और 3 साइन बोर्ड भी ले गए चोर; सरपंच दर्ज कराई FIR
गुरुग्राम जिले में फर्रुखनगर के धानावास गांव में स्थित ग्राम सचिवालय में चोरों ने कीमती सामान चोरी कर लिया। चोर यहां से कलर प्रिंटर, एलसीडी, डबल बैटरी इन्वर्टर, 20 से 25 कुर्सियां और तीन साइन बोर्ड समेत कई चीजें ले गए। यह चोरी 14 सितंबर की रात हुई बताई जा रही है। इस घटना से ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों में चिंता है। धानावास ग्राम पंचायत के सरपंच नवीन कुमार ने 15 सितंबर को फर्रुखनगर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दी। उन्होंने बताया कि सचिवालय में रखा सामान पंचायत के कामों में इस्तेमाल होता था। पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच सरपंच की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने चोरी की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 और 331(4) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर जाकर जांच की है। पुलिस अब सचिवालय के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही है और अन्य सुरागों के आधार पर चोरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। चोरी हुए सामान को बरामद करने के लिए भी कार्रवाई हो रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।