समाचार · उत्तराखंड
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में बारिश का रौद्र रूप! बाढ़ का खतरा, आज चारधाम समेत इन इलाकों में अलर्ट

Uttarakhand Weather: पूरे उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर जारी है। देहरादून में तेज बारिश से एक मकान गिर गया। आज भी मौसम विभाग ने प्रदेश के 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई स्थानों पर बिजली चमकने या गिरने की चेतावनी है। साथ ही प्रदेश के कई स्थानों में बाढ़ का खतरा है। नीती घाटी में बैली ब्रिज बहने के बाद अलकनंदा नदी का स्तर काफी बढ़ गया है। इससे रुद्रप्रयाग में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।देहरादून में कारगी क्षेत्र के चांदचक में स्थानीय निवासी महिला बुशरा शेख का मकान सोमवार सुबह करीब साढ़े चार बजे गिर गया। वह मकान में अपने तीन बच्चों के साथ रह रहीं थी। नाले के तेज बहाव में मकान को नुकसान की आशंका के बाद वह बच्चों के साथ बाहर आ गईं। इसके कुछ ही मिनट बाद मकान गिर गया। सभी बाल-बाल बच गए, पर सामान-कागजात आदि बह गए। फिलहाल उन्हें पड़ोसी के यहां रहना पड़ रहा है। जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधियों की ओर से उन्हें मदद मिल रही है।चारधाम समेत कई स्थानों में अलर्टमौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले कुछ घंटों में जनपद बागेश्वर, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में केदारनाथ, बदरीनाथ, यमुनोत्री, गंगोत्री, चिरबासा, सोनप्रयाग, ऊखीमठ, गोविंदघाट, जोशीमठ, अगस्त्यमुनि, कर्णप्रयाग, थराली, कपकोट, बदियाकोट, लप्सा, रिलकोट, दारमा, डीडीहाट, बेरीनाग, मुनस्यारी तथा आसपास के कुछ स्थानों में कहीं-कहीं पर मध्यम से भारी वर्षा एवं गर्जन/वर्षा के अति तीव्र दौर होने की संभावना है।देहरादून समेत नौ जिलों में भारी बारिशदेहरादून। उत्तराखंड में मंगलवार को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम निदेशक डॉ.सीएस तोमर के मुताबिक मंगलवार को उत्तरकाशी, पौड़ी, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, टिहरी, नैनीताल और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। पर्वतीय जिलों और हरिद्वार में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना है। ऊधमसिंह नगर में भी बिजली चमकने के साथ गरज की चेतावनी दी गई है।भारी बारिश से स्कूल में फंस गए बच्चेविकासनगर, संवाददाता। तहसील में पश्चिमीवाला के प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को बारिश के बाद जलभराव ने मुसीबत खड़ी कर दी। स्कूल में इतना पानी भर गया कि छुट्टी के बाद बच्चों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया। ग्रामीणों का कहना था कि छात्रों की परेशानी की सूचना शिक्षा विभाग के ब्लॉक अधिकारी को दिए जाने के बावजूद कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। हालात बिगड़ते देख ग्रामीणों ने खुद मोर्चा संभाला और छात्रों को पानी के बीच से सुरक्षित बाहर निकाला।वीकेंड पर नदी किनारे जाने वालों पर होगी कार्रवाईदेहरादून जिले में लगातार बारिश के कारण बरसाती नदी-नालों में पानी का बहाव काफी बढ़ गया है। इसके चलते लापरवाही के चलते डूबने के मामलों में भी इजाफा हुआ है। विशेषकर वीकेंड पर पिकनिक मनाने नदी किनारे पहुंचने वाले लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं, जिसने पुलिस प्रशासन की चिंताएं बढ़ा दी हैं।बीते दो सप्ताह में मालदेवता इलाके में नदी के तेज बहाव में डूबने से दो लोगों की मौत हो चुकी है। इससे पूर्व सहस्रधारा में भी नदी की तेज धारा में आने से एक युवक को जान गंवानी पड़ी थी। वहीं, गुच्चूपानी में भी बरसाती पानी का जलस्तर बढ़ने से कई लोगों के फंसने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। रविवार को बसंत विहार थाना क्षेत्र के शुक्लापुर में बरसाती नाले से एक व्यक्ति का शव मिला था। ऐसे जानलेवा हादसों को रोकने के लिए पुलिस ने सख्ती बरतने का फैसला किया है।