national · महाराष्ट्र
महाराष्ट्र एसआईआर में 9.70 करोड़ में से 2 करोड़ मतदाताओं के नाम हटे : रोहित पवार
INT News18 August 2026 at 03:12 pm

मुंबई, 18 अगस्त। महाराष्ट्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर एनसीपी (एसपी) विधायक रोहित पवार ने गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया कि राज्य में करीब 9 करोड़ 70 लाख मतदाताओं में से लगभग 2 करोड़ नाम हटाए गए हैं।